फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: भांजे को दिखाकर मामा से होनी थी लड़की की शादी लड़की को हुआ शक तो किया पुलिस को फोन

विज्ञापन
बीना
विज्ञापन
सागर जिले के बीना जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने अहमदाबाद जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस से 1लड़की तथा 2 लड़कों को पकड़ा है बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही लड़की की सूचना पर की गई
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मामा की शादी के लिए दलाल के माध्यम से भांजे को लड़की को दिखाया गया तथा मामले में लड़की के परिजनों को पांच हजार रुपए भी दिए गए लड़की के परिजनों ने रुपए लेकर इन लोगो के साथ लड़की को भेज दिया लेकिन बीच रास्ते में लड़की को यह बात पता चली तो उसने चुपके से पुलिस को फोन लगा दिया

मामले के बारे में जी आर पी थाने से मिली जानकारी अनुसार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम रेवतला से एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की को उसके परिजनों से बात कर विदिशा लेकर जा रहा था. साथ में युवक का जीजा और मामा भी थे चारो अंत्योदय एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे बातों ही बातों में मामा भांजे से बोला इससे मैं शादी कर लूं, मामा की बात को भांजा टाल नहीं सका. लड़की की तरफ देखकर बोला ठीक है ये अब हमारी मामी बनेगी.
विज्ञापन


इतना सुनते ही ट्रेन में सफर कर रही लड़की घबरा गई और तत्काल किसी तरह वहां से उठकर डायल-100 को सूचना दे दी. वहां से मैसेज बीना जीआरपी कंट्रोल रूम को चला तो अमला सक्रिय हो गया. जैसे ही ट्रेन बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई तो सिटी पुलिस और जीआरपी ने मिलकर कोच घेर लिया पुलिस जब लड़की तक पहुंच पाती इससे पहले ही एक आरोपी कोच से किसी तरह भाग गया जिसके बाद पुलिस तीनों को पकड़कर जीआरपी थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ चल रही है

पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी विदिशा के पास उदयपुर के रहने वाले हैं. किसी परिचित के माध्यम से उमरिया के रेवतला गांव में पहुंचकर शादी के लिए परिजनों से चर्चा कर युवती को अपने साथ लेकर विदिशा जा रहे थे इसी बीच बदले घटनाक्रम के चलते दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया, तीसरे की तलाश पुलिस कर रही है. लड़की के साथ मौजूद युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की के भाई को रुपए दिए थे तब वह लड़की को साथ लेकर जा रहे थे. इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है और जांच की जा रही है

बीना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें