फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: नव विवाहित महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व प्रेमी ने इनके साथ मिलकर की हैवानियत

Tue, 02 Apr 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पूर्व प्रेमी ने नव विवाहित महिला का अपहरण कर मामा और मौसेरे भाई के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के बहेरिया थाना एरिया में एक नव विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पहले महिला का अपहरण हुआ और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण समेत सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाने में शिकायत करते हुए 20 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में वह अपने मायके आई थी। शादी के पहले उसकी दोस्ती बिट्टू उर्फ निखिल पिता सीताराम अहिरवार से थी। शादी के बाद पीड़िता ने उससे बात करना बंद कर दिया था। साथ ही अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया था। लेकिन शादी के तीन से चार महीने बाद निखिल को कहीं से उसका नया मोबाइल नंबर मिल गया, जिस पर निखिल ने फोन कर पीड़िता को बात करने के लिए कहा। बात नहीं करने पर उसके पति को उनके संबंधों की जानकारी देने की धमकी दी। 

डर के कारण पीड़िता कभी-कभार उससे बात करने लगी। इसी बीच होली त्योहार पर पीड़िता अपने मायके आई, जिसकी जानकारी निखिल अहिरवार को लग गई। निखिल ने 26 मार्च को फोन लगाकर पीड़िता को मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया। इस पर पीड़िता रात करीब 9.30 बजे आरोपी से मिलने के लिए गांव के बाहर इमली के पेड़ के पास पहुंची। जहां पहले से आरोपी निखिल, उसके मामा का लड़का नीलेश अहिरवार, मौसी का लड़का नितिन अहिरवार और एक अन्य युवक दो बाइक लेकर खड़े थे।
विज्ञापन


पीड़िता के पहुंचने पर उन्होंने जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाया और अपने साथ खिरिया रोड पर स्थित एक खंडहर मंदिर के पीछे लेकर पहुंचे। जहां नीलेश और उस अन्य युवक ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी पूर्व प्रेमी निखिल और नितिन वहीं बैठे-बैठे घटनाक्रम देखते रहे। घटनाक्रम के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उसे जान से खत्म कर देंगे और गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।

डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच गांव में एक कार्यक्रम के दौरान पीड़िता के परिवार वालों को घटनाक्रम की जानकारी लगी। उन्होंने घर आकर पीड़िता से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें