अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष तथा प्रखर मुखर हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को सागर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा एक प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।
शहर के उपनगर मकरोनिया में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर तो बन गया है। लेकिन मंदिर को तोड़ने वाली जेहादी मानसिकता अभी भी जिंदा है। उन्होंने देश भर में हिंदू पर हुई हिंसा को लेकर कहा कि हम कहते थे कि मंदिर बनायेंगे तो बना कर दिखा दिया।भोजशाला विवाद पर उनका कहना है कि वहां माता सरस्वती जी का मंदिर था और उसे हिंदू पक्ष को सौंपा जाना चाहिए।
देश में बढ़ती हिंदू कट्टरता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई कट्टरता नहीं बढ़ रही है। बल्कि देश में फैली जेहादी मानसिकता का जवाब दिया जाता है तो लोग इसे हिंदू कट्टरता का नाम दे देते हैं।विगत दिनों सागर के सदर इलाके में हुई सांप्रदायिक बवाल की घटना पर उन्होंने कहा कि यह घटना उनके संज्ञान में है तथा शासन इसके दोषियों को कानूनी रूप से सख्त सजा दिलवाए। कम से कम औरंगजेब की औलाद सागर में तो पैदा न हो।