फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: शराब से भरा कंटेनर पलटने से शराबियों की पौ बारह, कोई बॉटल में तो कोई पन्नी में भरकर ले गया

Wed, 17 Jul 2024 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

घटना राहतगढ़ बेगमगंज रोड पठा नाले के पास की है। यहां पर शराब से भरा कंटेनर क्रमांक MP 09 hh 5591 बड़वाह से सागर तरफ जा रहा था। तभी गाय को बचाने के चक्कर में कंटेनर बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ पलट गया। खबर फैलते ही लोग शराब भरने पहुंच गए। 
विज्ञापन
सागर में शराब कंटेनर पलटने के बाद शराब लूटते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें शराब से भरा कंटेनर पलट गया। हादसे मैं कंटेनर का ड्राइवर घायल हो गया है। कंटेनर से शराब लीक होने लगी तो लोगों में उसे लूटने की होड़ मच गई। कोई पानी की बॉटल में, कोई केन में तो कोई पन्नी में ही शराब भरकर ले गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना राहतगढ़ बेगमगंज रोड पठा नाले के पास की है। यहां पर शराब से भरा कंटेनर क्रमांक MP 09 hh 5591 बड़वाह से सागर तरफ जा रहा था। तभी गाय को बचाने के चक्कर में कंटेनर बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ पलट गया। इसमें कंटेनर का ड्राइवर बबलू घायल हो गया। घटना की खबर फैलते ही सुराप्रेमी मौके पर पहुंच गए और कंटेनर से रिस रही शराब को अपनी बोतलों में भरते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सीएचसी राहतगढ़ भिजवाया। जहा पर उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

जिसे जो मिला, उसमें भर ले गया शराब
शराब रिसने की खबर फैलते ही कुछ राहगीर तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कोई बॉटल लेकर आया तो कोई पांच लीटर की केन ले आया। किसी को कुछ नहीं मिला तो सामान रखने वाली पॉलीथिन में ही शराब भर ली। बाद में पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें