फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: थाना प्रभारी को हटाने व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चक्काजाम, सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत का था मामला

Mon, 08 Jul 2024 07:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: चार मौतों के जिम्मेदार रईसजादे अमन बिड़ला और उसकी मदद करने वाले नरयावली थाना प्रभारी कपिल कुमार लक्षकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सर्वसमाज ने प्रदर्शन कर चक्काजाम किया।
विज्ञापन
आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र की जरुआखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत दिनांक 19 जून को हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में शराब के नशे में शहर के एक रईसजादे ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन

इस पूरे मामले में नरयावली थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की मदद करने और हवालात में सुविधा मुहैया कराने के आरोप मृतकों के परिजनों ने लगाए थे। इसी से नाराज पीड़ितों ने सोमवार को छतरपुर-सागर मार्ग पर होटल पैराडाइज के पास चक्काजाम कर दिया। पिछले दिनों मृतकों के परिजनों सहित सर्व समाज के लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए सागर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था, जिसमें नरयावली थाना प्रभारी को हटाने सहित आर्थिक सहायता राशि की मांग की गई थी, जिसे पूरा नहीं करने की स्थिति में नाराज परिजनों ने आज चक्काजाम कर दिया।

इस चक्काजाम से सागर कानपुर छतरपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। इस चक्काजाम की सूचना मिलते ही नर्यावली  विधायक प्रदीप लारिया सहित स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदे चक्काजाम स्थल पर पहुंचे और पीड़ित के परिजनों सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। चक्का जाम के दौरान सागर पुलिस अधीक्षक की तरफ से मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी लोगों की बातचीत सुनी तथा उन्हें जाम खत्म करने की समझाया, साथ ही परिजनों को आश्वासन दिया कि थाना प्रभारी को हटाने और नर्यावली थाना पुलिस पर लगे आरोप की जांच के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट उपरांत एक सप्ताह में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर सर्व समाज के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सर्व समाज के लोग सहित मौके पर पहुंचे नर्यावली विधायक प्रदीप लारिया द्वारा प्रशासन से दो लाख की सहायता राशि देने और पीड़ितों की हर संभवत मदद करने की बात कही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें