फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सुरखी में रेलमंत्री ने की जनसभा; बोले- ये चुनाव भविष्य को बनाने का बहुत बड़ा मुकाम

Thu, 09 Nov 2023 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP Election 2023: सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
सुरखी में रेलमंत्री ने की जनसभा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही दलों का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यह चुनाव-चुनाव नहीं है, ये भारत के भविष्य का बहुत बड़ा इम्तिहान है, यह भारत के भविष्य को बनाने का बहुत बड़ा मुकाम है।

विज्ञापन


20 साल पहले मध्य प्रदेश के क्या हालात थे आप सब ने देखा
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा 20 साल पहले मध्य प्रदेश की सड़कों के क्या हालत थे, आपको पता हैं। सड़कें, बिजली, पानी, माता और बहनों की सुरक्षा आज मध्य प्रदेश एकदम अलग दिखता है। अच्छी-अच्छी सड़क 24 घंटे बिजली गांव-गांव नल से पानी, माता बहनों की सेवा, सुरक्षा में क्या परिवर्तन क्या परिवर्तन आया है। यह परिवर्तन आ पाया साथियों केवल और केवल नीति से, नियत से, जिसमें केवल एक ही जनता का एक ही विश्वास है, सेवा का विश्वास के साथ आपकी सेवा करते हैं।

डबल इंजन की सरकार बनी और फिर देखो मध्य प्रदेश में सारे नजारे बदल गए
आज आपने देखा डबल इंजन की सरकार बनी है। 2014 में मोदी जी ने देश की जिम्मेदारी संभाली। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह अच्छे तरीके से जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जब दोनों का जुड़ाव हुआ, डबल इंजन की सरकार बनी और फिर देखो मध्य प्रदेश में सारे नजारे बदल गए। मेरे पास रेलवे की जिम्मेदारी है, रेलवे की बात करता हूं। इतना बड़ा प्रदेश 8 करोड़ से अधिक की जनसंख्या, इतने बड़े प्रदेश को रेलवे के लिए मिलते थे मात्र 632 करोड़। कभी एक किलोमीटर दो किलोमीटर कुछ हो जाए, तो हो जाए। कोई स्टेशनों का पुताई हो जाए तो हो जाए, यह हालत मध्य प्रदेश के थे। मोदी जी ने 2014 में आते ही परीस्थिति को बदला। 600 करोड़ को 1200 करोड़, 1200 से 1800 किया, 1800 से 3000 किया। 3000 से 6000 करोड़ किया और साथियों अब कितना देते हैं। मध्य प्रदेश को रेलवे के लिए 13632 करोड़, कहां 600 करोड़ और कहां 13632 करोड़ इसीलिए, आज मध्य प्रदेश में रेलवे का जाल बिछ रहा है। हमारे पास बीना से कटनी, बीना से झांसी बीना से, कोटा बीना से भोपाल इटारसी सब तरफ रेलवे का जाल बिछा हुआ। प्रदेश में 80 स्टेशन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन पर भी जमकर साधा निशाना
अश्विनी वैष्णव ने मंच से कहा दिल्ली में केजरीवाल ने हवा खराब कर दी। केजरीवाल महा झूठा व्यक्ति, ऐसी-ऐसी बातें करते हैं। मैं साथियों से उस ग्रुप के बारे में आप से पूछना चाहता हूं, जिस ग्रुप में कांग्रेस है, जिस ग्रुप में लालू हैं, जिस ग्रुप में केजरीवाल हैं, नाम है उसका घमंडियां गठबंधन। नाम भी चुन चुन कर रखा है। 60-70 साल देश की हालत खराब की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें