फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: एमपी का ये अभ्यारण 7वां टाइगर रिजर्व घोषित, अब इस नए नाम से होगी पहचान

Fri, 22 Sep 2023 09:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

वन्य प्राणियों के लिए अनुकूल नौरादेही अभ्यारण्य अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व घोषित हो गया है। यह मध्यप्रदेश का सातवां और बुंदेलखंड का दूसरा टाइगर रिजर्व बन गया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
विज्ञापन
नौरादेही अभ्यारण्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के नौरादेही अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया है। नौरादेही अभ्यारण्य मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा और सातवां टाइगर रिजर्व बन गया गया है। नौरादेही अभ्यारण्य का नाम अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व होगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सागर और दमोह जिले के दो अभ्यारण्य को मिलाकर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाया गया है। नौरादेही अभ्यारण्य जिले में सागर-दमोह और नरसिंहपुर सीमा से लगा हुआ  है। नौरादेही अभ्यारण्य में वर्तमान में 15 टाइगर हैं।

बीते साल 2018 में बाघ पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट के तहत कान्हा से बाघिन राधा और बांधवगढ़ से बाघ किशन को लाकर बसाया गया था। धीरे-धीरे कर नौरादेही में 15 बाघ हो गए हैं। नौरादेही अभयारण्य प्राकृतिक भेडियों के आवास के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें