फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में बड़ा रेल हादसा टला, चलती मालगाड़ी की बोगी में लगी आग; दमकल की टीम ने पाया काबू

Fri, 20 Mar 2026 10:44 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के बीना-कटनी रेल मार्ग पर गणेशगंज स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी की बोगी में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बोगी में सुलगती आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले बीना-कटनी रेल मार्ग पर बीती रात एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। गणेशगंज स्टेशन के पास कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी की बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। बोगी से धुआं निकलता देख रेलवे अमले में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कटनी से बीना की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन गणेशगंज स्टेशन के पास पहुंची, रेल कर्मियों ने एक बोगी से धुआं निकलते देखा। जब रेल कर्मियों ने बोगी के पास जाकर देखा तो उन्हें अंदर आग सुलगते दिखाई दी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेल अधिकारियों का कहना है कि यदि आग बुझाने में देरी होती, तो आगे जाकर पूरी ट्रेन इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे करोड़ों की रेलवे संपत्ति स्वाहा हो सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: गुड़ी पड़वा पर भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में खास कार्यक्रम, कृष्णा गुरुजी संग मनाया नव संवत्सर
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट की आशंका, रेल यातायात रहा प्रभावित
हादसे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। आग बुझाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए इस रूट पर रेल यातायात बाधित रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद परिचालन पुनः शुरू कर दिया गया है। बड़ी लापरवाही? रेलवे प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि कोयले की बोगी में आग लगने का असली कारण क्या था और क्या रवानगी के वक्त तकनीकी जांच में कोई चूक हुई थी।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें