फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में दूषित पेयजल से कई ग्रामीण डायरिया के शिकार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव

Thu, 19 Sep 2024 05:22 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में दूषित पेयजल से कई ग्रामीण डायरिया रोग के शिकार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सूचना पर गांव में पहुंची है।
विज्ञापन
दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की बिलहरा नगर परिषद के महुआखेड़ा गांव में इन दिनों उल्टी-दस्त का प्रकोप है, जिसकी चपेट में बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी आ चुके हैं। इनका इलाज सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और बिलहरा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि उल्टी-दस्त के मरीज सामने आने के बाद जैसीनगर बीएमओ डॉ. एलएस शाक्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने महुआखेड़ा गांव का निरीक्षण किया। डॉक्टर एलएस शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया, महुआखेड़ा में एक कुआं है, जिसमें लगभग 25-30 मोटर डली हुई है, जिससे कुएं का पानी सप्लाई होता है। कुएं के आसपास गाय का गोबर सहित काफी गंदगी है, जिसे बारिश के साथ गंदगी रिसकर कुएं में जा रही है। 

पेयजल का यही एक सोर्स है, जिससे गांव के लोग बीमार हो रहे हैं, जिसको लेकर मैंने नगर परिषद के सीएमओ से बात कर सभी मोटर निकलवा दी है। कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डलवा दिया है। हमारी टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया है, कुछ नए मरीज मिले हैं। फिलहाल, अभी स्थिति कंट्रोल में है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को 25-30 मरीज मंगलवार को 17-18 मरीज थे, आज 15 के करीब नए मरीज मिले हैं। जिन्हें इलाज के लिए भिजवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपने घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने व उबालकर पानी पीने की अपील की गई है।

दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार

दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार

दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें