फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, टीम ने छापा मारकर तीन क्लिीनिक किए सील

Tue, 15 Apr 2025 08:18 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश के बाद जिले में तीन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील कर दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान दवा भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
झोला छाप डाक्टरों पर कार्यवाही - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर कलेक्टर के निर्देश के बाद मंगलवार को जिले के देवरीकलां में तीन स्थानों पर छापा मारकर झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिकों को सील किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। सभी झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और भाग गए। सबसे पहले पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर स्थित फर्जी बंगाली डॉक्टर समीर विश्वास की क्लीनिक को सील किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों पर FIR, अवैध रूप से चल रही थी कैथ लैब, आरोपी डॉ से पूछताछ जारी

दरअसल, गत दिवस कलेक्टर संदीप जीआर ने फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। मंगलवार को देवरीकलां में नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान, मेडिकल ऑफिसर डॉ. पराग और डॉ. अवधेश लोधी पुलिस बल के साथ बस स्टैंड स्थित डॉक्टर समीर विश्वास की क्लीनिक पहुंचे, जहां डॉक्टर समीर विश्वास नदारद मिले, वहीं उनका कंपाउंडर अधिकारियों को देखकर भाग गया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई की और वहां मौजूद एलोपैथिक दवाइयां जब्त कीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद में कला पर होगी शिखा शर्मा से खास बातचीत, पूरी दुनिया उनकी रंगोली की मुरीद
विज्ञापन


टीम में शामिल डॉ. अवधेश लोधी ने बताया कि बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक पर एलोपैथिक दवाइयां, एंटीबायोटिक एवं सर्जरी में उपयोग की जाने वाली एनेस्थीसिया की इंजेक्शन मिली हैं, जो केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ही उपयोग की जा सकती हैं। क्लीनिक में डॉक्टर समीर विश्वास के कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले हैं। वहां पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रमाणपत्र लगे हुए थे, जबकि डॉक्टर द्वारा एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

इसके बाद टीम ने ग्राम पंचायत झुंनकू के संजय नगर में झोलाछाप डॉक्टर सी. पटेल, दामोदर पटेल के गुरुदत्त क्लीनिक पर छापा मारकर यहां से भी एलोपैथिक दवाइयां जप्त कीं और पंचनामा कार्रवाई कर क्लीनिक को सील कर दिया गया।
 

 

 


ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें