फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नहीं हो रही अमरनाथ यात्रा की बुकिंग, रातभर से खड़े लोगों ने बैंक पर किया हंगामा

Tue, 15 Apr 2025 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बैंक के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। लोगों को कहना था कि उन्हें यात्रा शुरू होने का पहले सप्ताह में अमर नाथ जाना है, लेकिन बैंक से भी 12 जुलाई के बाद के पंजीयन का कहा जा रहा है।
विज्ञापन
अमर नाथ यात्रा के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई में होने वाली अमरनाथ यात्रा की बुकिंग अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शुरू कर दी है। ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही बुकिंग बंद भी हो गई।

 

इसके बाद अमरनाथ यात्रा के इच्छुक लोग इंदौर के जंजीरवाला स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ऑफलाइन बुकिंग कराने पहुंचे, लेकिन बैंक के सर्वर डाउन होने के कारण काम प्रभावित हुआ। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख बैंक को शटर बंद करना पड़े। मौके पर तुकोगंज थाने के पुलिस जवान भी पहुंचे और मामला शांत कराया।

ये खबर भी पढ़ें:भीषण लू का कहर शुरू! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बारिश की उम्मीद भी बरकरार

विज्ञापन

 

बैंक के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। लोगों को कहना था कि उन्हें यात्रा शुरू होने का पहले सप्ताह में अमर नाथ जाना है, लेकिन बैंक से भी 12 जुलाई के बाद के पंजीयन का कहा जा रहा है।

 

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार से पंजीयन शुरू हो गए है। देशभर में 600 से ज्यादा बैंकों में ऑफ लाइन फार्म मिल रहे है। 3 जुलाई से बालटाल रुट से यात्रा शुरू होगी। इंदौर से हर साल हजारों यात्री अमर नाथ यात्रा के लिए जाते है। कुछ संगठन भी यात्रियों के जत्थे ले जाते है। जो लोग अमर नाथ यात्रा के लिए जाना चाहते है, उन्होंने मेडिकल प्रमाण पत्र भी बनवाए है। इंदौर में 12 से ज्यादा अस्पतालों में मेडिकल बोर्ड जांच के बाद सर्टिफिकेट दे रहा है। उसके आधार पर ही पंजीयन हो रहे है। इस यात्रा में 13 साल से अधिक उम्र के बच्चे और 70 साल उम्र के वरिष्ठ नागरिक ही यात्रा कर सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें