फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: कलयुगी पिता ने पार की दरिंदगी की हदें, तीन साल की बेटी से किया दुष्कर्म; चिल्लाने पर धागे से घोंटा गला

Tue, 12 May 2026 11:20 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी में एक पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया और पहचान छुपाने के लिए उसके गले के धागे से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां बांदरी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया। जब मासूम दर्द से चिल्लाई, तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रेशमी धागे से घोंटा मासूम का गला
वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता ने पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी, तो उसने मासूम के गले में पहने रेशमी धागे से ही उसका गला घोंट दिया। वारदात को छिपाने के उद्देश्य से उसने बच्ची के शव को खेत में दफना दिया था।

रात भर शव लेकर गांव में भटकता रहा आरोपी
पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी शुक्रवार की पूरी रात अपनी बेटी के शव को गोद में लेकर गांव में करीब ढाई किलोमीटर तक भटकता रहा। इस दौरान वह अपनी ससुराल भी गया और वहां ससुराल वालों को बेटी की मौत होने की जानकारी दी। शनिवार तड़के उसने अपने घर के पास ही खेत की मेड़ पर गड्ढा खोदकर शव को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन से शव को बाहर निकलवाया। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध लगने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेजा गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पत्नी के जाने के बाद अकेली रह गई थी मासूम
बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी करीब ढाई साल पहले उसे और उसके दो बच्चों को छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी। कुछ समय पहले आरोपी के आठ महीने के बेटे की भी मौत हो गई थी। घर में वह और उसकी तीन साल की बेटी ही साथ रह रहे थे, लेकिन पिता ने ही रक्षक की जगह भक्षक का रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें-  बिल्डर के घर में बमबाजी, लगातार दो बम फेंके फिर कार पर किया जमकर पथराव, इस बात से थे नाराज
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
खुरई एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म (पॉक्सो एक्ट सहित) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें