फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बीमारी या कोई और बोझ? 20 दिन पहले बनी थी दुल्हन, जंगल गए थे माता-पिता और बेटी ने खत्म कर ली जीवन लीला

Tue, 12 May 2026 10:54 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहिता गीतांजली पटेल ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गीतांजली चार दिन पहले ही मायके आई थी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं और हाथों की मेहंदी तक नहीं छूटी थी कि बेटी की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

चार दिन पहले मायके आई थी महिला

जानकारी के अनुसार गीतांजली पटेल, पति सुधीर पटेल, उम्र 28 वर्ष, वार्ड क्रमांक 04 भोगिया ब्यौहारी की रहने वाली थी। उसका विवाह 20 अप्रैल को पास के गांव आमडीह में हुआ था। शादी के बाद वह चार दिन पहले अपने मायके भोगिया आई हुई थी।

माता-पिता जंगल गए, पीछे से उठाया आत्मघाती कदम

बताया गया कि घटना वाले दिन सुबह उसके माता-पिता तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए हुए थे। इसी दौरान घर में मौजूद गीतांजली ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी भाभी कमरे की तरफ पहुंची तो गीतांजली का शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें-  बिल्डर के घर में बमबाजी, लगातार दो बम फेंके फिर कार पर किया जमकर पथराव, इस बात से थे नाराज

विज्ञापन


पहले से चल रहा था इलाज

मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक राजकुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार गीतांजली शादी से पहले से बीमार रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था और झाड़-फूंक भी करवाई जा रही थी। परिजनों ने फिलहाल ससुराल पक्ष पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें