फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: आवारा कुत्तों के हमले से दो हिरणों की मौत, लगातार जानवरों के हमले में जान गंवा रहे वन्यजीव

Mon, 17 Jul 2023 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में वन्यजीवों पर आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में बीना के नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया में एक काले हिरण को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। वहीं, खुरई के खोजाखेडी गांव के पास कुत्तों के हमले के कारण एक हिरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में लगातार हिरणों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है। पिछले दिनों दक्षिण वन मण्डल के गढ़ाकोटा रेंज में दो जगह कुत्तों के हमले से हिरणों की मौत हो गयी थी। वहीं अब बीना और खुरई में अलग-अलग दो स्थानों पर दो हिरणों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें नोंचकर मार डाला, जिसमे हिरणों के शरीर पर घाव हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया। 
विज्ञापन




बीना के नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया में एक काले हिरण को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। वहीं, खुरई के खोजाखेडी गांव के पास कुत्तों के हमले के कारण एक हिरण की मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और हिरण का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

बरसात के दिनों में जंगल से हिरणों का झुंड खेतों की तरफ आ जाता हैं। खेतों के आसपास रहने वाले कुत्ते हिरणों पर हमला कर देते है। जिसमे कुछ हिरण वापस जंगल की तरफ चले जाते हैं, जबकि कुछ रह जाते हैं, जिन्हें कुत्ते अकेला पाकर हमला कर घायल कर देते हैं और उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें