फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: चार हजार की रिश्वत लेते वनरक्षक गिरफ्तार, दुकान का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देने की एवज में मांगी थी घूस

Wed, 21 Jun 2023 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में दुकान का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देने के एवज में वनरक्षक ने दस हजार की रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने उसे चार हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में वनरक्षक को चार हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। वनरक्षक ने फर्नीचर की दुकान का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देने के एवज में आवेदक से 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर जिले के दक्षिण वन मंडल सागर कार्यालय की राजस्व शाखा में पदस्थ वनरक्षक को लोकायुक्त टीम ने पकड़ा है। आवेदक वीरेंद्र निवासी देवरी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि फर्नीचर की दुकान के रजिस्ट्रेशन करने के लिए उसने दक्षिण वन मंडल कार्यालय में आवेदन किया है। दुकान का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देने के एवज में वनरक्षक राजकुमार मौर्य राजस्व शाखा कार्यालय दक्षिण वन मंडल ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की। आवेदक की शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद दोपहर में लोकायुक्त की टीम ने दक्षिण वन मंडल कार्यालय जाकर कार्रवाई की। आवेदक वीरेंद्र ने जैसे ही 4 हजार की रिश्वत आरक्षक राजकुमार को दी। वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षक़ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें