फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार में बदमाशों का हंगामा: पेट्रोल भराने की बात पर विवाद, बाइक सवारों ने कर्मचारियों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

Sat, 19 Mar 2022 03:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार से 40 किमी दूर दसाई क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप में कुछ बदमाश लोगों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में शामिल एक आरोपी को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन
धार में पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले में पेट्रोल पंप में कर्मचारियों से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना में शामिल एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक में पेट्रोल भराने के लिए आए थे इसी दौरान उनकी झड़प हो गई और उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कर्मचारी मारपीट से बचने के लिए ऑफिस में घुसे यहां भी आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी। आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ा गया, अन्य लोग भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक धार जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर दसाई क्षेत्र में पेट्रोल पंप कार्यालय में कुछ कर्मचारियों पर 4 बाइक सवार हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना के वीडियो में कर्मचारी रहम की भीख मांगते नजर आ रहे हैं। घटना में एक कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं।

अमझेरा थाना निरीक्षक कमल सिंह पंवार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश के कारण हुआ। उन्होंने आरोपियों के लूट के इरादे से इंकार किया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे के सही कारण जानने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें