दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात कार दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे से जा रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित हो गई और सत घटिया के पास सड़क मार्ग पर पलट गई। कार में 4 लोग सवार थे, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस को हादसे की जानकारी सड़क मार्ग से जाने वाले कुछ युवकों ने दी। युवकों ने जंगल में सड़क के किनारे कार MP 20 CA 7824 को पलटी हुई हालत में देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी। फिलहाल घायलों की स्थिति चिंताजनक है।