फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार, 24 घंटे में 9603 नए संक्रमित मिले

Fri, 21 Jan 2022 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गुरुवार को 9603 नए संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 55085 हो गई है। कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 12.4 फीसदी हो गई है। कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 55 हजार से ज्यादा एक्टिव केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। प्रदेशभर में 55085 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को 79779 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 9603 नए कोरोना संक्रमित मिले, 4255 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 12.4 फीसदी हो गई है। वहीं रिकवरी रेट 92.29 फीसदी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कल 121 पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 966 हो गई है।
विज्ञापन

 


इंदौर में गुरुवार को 11487 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 2838 लोग संक्रमित पाए गए। राजधानी भोपाल  में 5650 लोगों की जांच हुई, जिसमें से 1991 मरीज मिले। ग्वालियर में 3602 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 572 संक्रमित मिले हैं। वहीं जबलपुर में 5223 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिसमें से 602 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। भोपाल, जबलपुर, खरगौन और विदिशा में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आया है। अब तक मरने वालों की कुल संख्या 10557 हो गई है।  प्रदेशभर में कोरोना वैक्सीन के 10 करोड़ 82 लाख से ज्यादा की पहला और दूसरा टीका लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें