मध्यप्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-92 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया कि भिंड-इटावा हाइवे पर गोहद चौराहे के पास एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि यूपी के सिरसई गांव निवासी एक परिवार ऑल्टो कार से ग्वालियर से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान गोहद चौराहे के पास ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दो शवों को कार से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों के शव गोहद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है।