सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते राज्य सरकार ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की परीक्षाएं ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स की मांगों को देखते हुए यह फैसला लिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कू ऐप पर लिखा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं (RGPV Examinations) को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और सफलता प्राप्त करें, मेरी शुभकामनाएं।
#RGPV #MadhyaPradesh #OnlineExam
View attached media content
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 6 Dec 2021
स्टूडेंट्स कर रहे थे ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध
कुछ समय पहले तय हुआ था कि RGPV Examinations ऑफलाइन होंगी। इसका राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र विरोध कर रहे थे। स्टूडेंट्स ने कुलपति के ऑफिस का घेराव भी किया था। छात्रों की मांग थी कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही ली जाए। उनका कहना था कि जब पढ़ाई ऑफलाइन हो रही है, तो परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों ली जा रही है। इसके बाद सीएम ने निर्देश जारी किए हैं।