फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगौन: मिर्च बेचने जा रहे 3 किसानों की पिकअप पलटने से मौत, 5 घायल

Mon, 06 Dec 2021 03:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगौन जिले में पिकअप पलटने से तीन किसानों की मौत हो गई। चार किसान और पिकअप चला रहा ड्राइवर घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में पिकअप के पलटने से मिर्च बेचने जा रहे तीन किसानों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हैं। हादसा रविवार देर रात हुआ। मरने वाले सभी किसान बिलखेड़ गांव के हैं और वे बेड़िया के बाजार में मिर्च बेचने जा रहे थे। 
विज्ञापन


भिकनगांव पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने कहा कि ट्रक ने गाड़ी के सामने अचानक आए खरगोश को बचाने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। हादसा भिकनगांव शहर से करीब एक किमी दूर हुआ है। घायलों में चार किसान और ट्रक का ड्राइवर शामिल है। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मरने वालों के नाम सुनील मेहताब, उम्र-25 वर्ष, उसका रिश्तेदार सुनील नहल, उम्र 24 वर्ष और उनके जीजा जयपाल जामरे, उम्र 26 वर्ष, शामिल है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें