फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के पोस्ट से बवाल: ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर लिप्सिंग करके बनाई रील, अब मामला दर्ज

Mon, 27 Jan 2025 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा अल्फिया खान के इंस्टाग्राम पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि छात्रा ने ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित बयान पर लिप्सिंग करते हुए एक वीडियो बनाया और पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट को 10 लाख से अधिक व्यूज़ मिले, लेकिन कई लोगों ने इसे भड़काऊ बताकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
रीवा में युवती का वीडियो वायरल होने पर बवाल हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की एक छात्रा के पोस्ट से बवाल खड़ा हो गया। अभाविप का आरोप है की छात्रा ने ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित बयान के साथ खुद का वीडियो शूट करके एडिट किया और उसे इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते छात्रा द्वारा किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। समाज सेवी संगठनों ने सोशल मीडिया में ही छात्रा को खूब खरी खोटी सुनाई। देर रात अभाविप संगठन के पदाधिकारियों में विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाते हुए छात्रा द्वारा भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करके बुरी तरह फंसी अल्फिया खान अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में BA की छात्रा है। बीते दिनों छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। छात्रा अल्फिया ने अपना खुद का एक वीडियो शूट किया और ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित और भड़काऊ बयान पर लिप्सिंग करके खुद का वीडियो शूट किया और वीडियो को एडिट करके उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। छात्रा के द्वारा किया गया पोस्ट तेजी के साथ वायरल हुआ। वायरल हुए पोस्ट को 3 घंटों के दरमियान तकरीबन 10 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिले, लेकिन कई लोगों ने पोस्ट को विवादित बताते हुए कमेंट करते हुए नाराजगी जताई और कमेंट में हर खूब खरी खोटी सुनाई।

ओवेसी के विवादित बयान के ऑडियो पर बनाई थीं खुद की रील 
देर रात अभाविप संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर छात्रा अल्फिया खान पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर अपना विरोध जताते हुए छात्रा के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी के पदाधिकारियों का आरोप है कि छात्रा ने विश्वविद्यालय के परीक्षा हॉल में बैठकर इस तरह का विवादित वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया ने पोस्ट किया है। इस तरह के वीडियो से आपसी सौहार्द बिगड़ता है। मेरी मांग है की छात्रा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख छात्रा ने जारी किया वीडियो, मांगी माफी 
पोस्ट वायरल होने के बाद जब विवाद की स्थिति निर्मित हुई तो छात्रा अल्फिया खान ने खुद का एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उसने माफी मांगी है। उसका कहना है कि किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से उसने पोस्ट शेयर नहीं किया था लेकिन अगर उसके पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी है। आगे से वह इस तरह के पोस्ट वायरल नहीं करेगी। इसके साथ ही मैंने हाल ही विवादित पोस्ट अपने अकाउंट से डिलीट कर दिए है।

BNS की धराओं के तहत प्रकरण दर्ज : एसपी विवेक सिंह
विवादित पोस्ट को लेकर एसपी विवेक सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें विश्वविद्यालय की छात्रा अल्फिया खान द्वारा पोस्ट शेयर की गई थी। मामले पर BNS की धारा के तहत विश्वविद्यालय थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसा प्रतीत होता है कि छात्रा ने व्यूज बढ़ाने के लिए इस तरह की पोस्ट शेयर किया होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें