फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: लहलहाते सरसों के खेत देख खुद को नहीं रोक पाए बॉलीवुड एक्टर रजा मुराज, वीडियो में कह दी ये बड़ी बात

Fri, 03 Jan 2025 09:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa: सीधी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद प्रयागराज की ओर प्रस्थान करने पर एक्टर रजा मुराद को लहलहाते सरसों के खेत दिखे। उन्हें लहलहाते सरसों के खेत इतने भा गए कि वो खुद को नहीं रोक पाए और वीडियो बनाने लगे। 
विज्ञापन
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजा मुराद को विन्ध्य के रीवा जिले के लहलहाते सरसों के खेत इतने भा गए कि वो खुद को नहीं रोक पाए और वीडियो बनाने पर मजबूर हो गए। इतना ही नहीं वो इन खेतों की जमकर तारीफ भी करते नजर आए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही रीवा के सोहागी में युवाओं के साथ चाय की चुस्की भी लेते नजर आए हैं। रजा मुराद रीवा से होकर प्रयागराज के लिए गुजर रहे थे, तभी वे कार से नीचे उतरे और यहां की खेतों की खूबसूरती निहार कर जमकर तारीफ की। रजा मुराद ने खुद खेत के साथ सेल्फी कैमरे से वीडियो बनाया और जमकर तारीफ की।

प्रयागराज का कर रहे थे सफर 
गुरुवार को मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद सीधी जिले से किसी कार्यक्रम में शरीक होने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कुंभ स्नान करने के लिए एमपी यूपी बॉर्डर से होकर गुजर रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सोहागी क्षेत्र से गुजरा तो सड़क किनारे उन्हें सरसों के खेत दिखाई दिए। ये नजारा देखकर वे खुद को नहीं रोक पाए, तत्काल उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और कार से नीचे उतरकर सरसों के खेतों की तरफ निहारते रहे।
विज्ञापन


अभिनेता देख उमड़ी युवाओं की भीड़ 
देखते ही देखते वहां पर युवाओं की भीड़ लग गयी, अभिनेता मुराद ने युवाओं के साथ में चाय की चुस्की भी ली। इसके बाद खुद का वीडियो बनाते हुए एमपी-यूपी सहित विंध्य की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। देखते ही देखते फिल्म अभिनेता रजा मुराद से मिलने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। युवाओं ने रजा मुराद के साथ खुद को मोबाइल कैमरे में कैद किया। इस दौरान अभिनेता रजा मुराद ने भी युवाओं के साथ चाय की चुस्की का आनंद उठाया। फिल्म अभिनेता रजा मुराद के द्वारा फेसबुक में लाइव की गई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

फैंस को दी नए वर्ष की दी शुभकामनाएं 
बॉलीवुड के एक्टर अपने लाइव वीडियो में जहां एक ओर विन्ध्य की तारीफ की तो वही दूसरी ओर विन्ध्य वासियों सहित अपने चाहने वालों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर कामना भी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें