फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर वॉर: 'जो 22 को नहीं जाएंगे वो 24 को नही आएंगे', पोस्टर लगाकर BJP नेता ने कांग्रेस-इंडी अलायन्स को घेरा

Sun, 21 Jan 2024 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा

सार

रीवा में भाजपा नेता ने पोस्टर के माध्यम से इंडिया अलायन्स के नेताओं को घेरने का प्रयास किया है। पोस्टर उनके लिए है जो कल यानी कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के अयोजन और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने के बाद भी कार्यक्रम में जाने से इनकार कर रहें हैं। 
विज्ञापन
रीवा में लगा पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा शहर के पुराने बस स्टैंड पर लगा एक होर्डिंग आज चर्चा का विषय बना हुआ है। होर्डिंग पर लगा पोस्टर अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर है। इसको लगवाने वाले वही बीजेपी नेता हैं जो अक्सर इस तरह के पोस्टर लगवाकर सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार यह पोस्टर उनके लिए है जो कल यानी कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के अयोजन और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने के बाद भी कार्यक्रम में जाने से इनकार कर रहें हैं। भाजपा नेता ने पोस्टर के माध्यम से इंडिया अलायन्स के नेताओं को घेरने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन


अयोध्या नगरी में नवनिर्मित राम मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है। अयोजन में शामिल होने के लिए देश भर से चुनिंदा और खास मेहमानों को निमंत्रण भेज कर उन्हें आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर के अधूरे निर्माण का और भाजपा की कार्यक्रम का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेताओं ने आपत्ति जताई है और 22 तारीख को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने से इनकार कर दिया है।

पोस्टर में लिखा "जो 22 को नहीं जाएंगे, वो 24 को नहीं आएंगे"
पोस्टर में लिखी गई पहली लाइन तो अयोध्या राम मंदिर के अयोजन का बहिष्कार कर रहे विपक्षी दल के नेताओं पर तीखा प्रहार था, तो दूसरी लाइन 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से जुड़ा है, क्योंकि इस पोस्टर में लिखा है कि जो 22 को नहीं जाएंगे. वो 24 को नही आएंगे। इसका सीधा सा मतलब यह है कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और जो इस कार्यक्रम में नहीं आएगा इसी तरह से वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतकर नहीं आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें