फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, सात बाइक समेत दो आरोपी पकड़ाए

Sun, 20 Jul 2025 05:38 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

हनुमना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक बाल अपचारी है। आरोपियों से 7 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिनकी कीमत 2.45 लाख आंकी गई है। 
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइकें।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमना थाना पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत 2,45,000 आंकी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP की 109 नर्सिंग छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका,हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध मांगा न्याय

पूरा मामला 17 जुलाई का है, जब फरियादी अजय सिंह, निवासी चकरहनटोला, थाना नईगढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल (MP 17 MN 9692) चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर मुखबिरों को सक्रिय किया। 18 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खटखरी बाजार में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि एक मोटरसाइकिल मनगवां (जिला रीवा) से और दूसरी हनुमना बाजार से चुराकर बेचने की कोशिश कर रहा था। उसने यह भी बताया कि  एक बाइक मऊगंज निवासी मुस्ताक खान उर्फ मकसूद को बेच दी है। इसके बाद पुलिस ने मकसूद खान (53), निवासी मंसूराबाद मिलोनीगंज, जबलपुर (वर्तमान में वार्ड क्रमांक 05, मऊगंज) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से विभिन्न थानों से चोरी गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस तरह कुल 7 चोरी की बाइकें पुलिस ने जब्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में 16 लाख के करीब युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पूरी

बरामद मोटरसाइकिलें 

  • MP 17 MN 9692 – 50,000 रुपये
  • MP 17 NC 6842 – 45,000 रुपये
  • CG 16 CE 0386 – 30,000 रुपये
  • UP 77 J 7665 – 45,000 रुपये
  • बिना नंबर काली पैशन प्रो – 30,000 रुपये
  • लाल CD Down (संशोधित) – 25,000 रुपये
  • काली CT100 (बिना नंबर) – 20,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें