फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: हत्या के बाद फरार आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकियां, न्याय के लिए SP दफ्तर पहुंचा मृतक का बेटा

Tue, 21 Oct 2025 09:29 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa Crime: रीवा जिले के कोन गांव में हुई वृद्ध की हत्या के बाद मृतक परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। तीन मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़ित बेटा न्याय और सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा।
 
विज्ञापन
न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र के हनुमना थाना अंतर्गत कोन गांव में हुई वृद्ध की हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मृतक छोटेलाल कुशवाहा के परिवार ने अब पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मंगलवार को मृतक के बेटे सोनू उर्फ सोहनलाल कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की। परिवार का कहना है कि हत्या के बाद अब उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
 
रास्ते के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा, मौत में बदला मामला
घटना 30 सितंबर की है। जानकारी के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर पाठक परिवार के सदस्यों ने वृद्ध छोटेलाल कुशवाहा पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल छोटेलाल ने 7 अक्तूबर की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अगले दिन 8 अक्तूबर को पोस्टमॉर्टम और 9 अक्तूबर को अंतिम संस्कार किया गया। हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

 
तीन मुख्य आरोपी अब भी फरार, खुलेआम घूमने का आरोप
पुलिस ने इस घटना में हत्या का मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन तीन मुख्य आरोपी चिंतामणि पाठक, शिवेंद्र कुमार पाठक और शिवाकांत पाठक अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
मृतक का बेटा सोनू कुशवाहा का कहना है कि ये आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमकाकर चुप रहने की धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- MP: अपहरण किया, मारा-पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, मध्य प्रदेश से सामने आया दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला
 
कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, प्रशासन पर उठे सवाल
परिवार ने 14 अक्तूबर को भी एसपी दिलीप कुमार सोनी और कलेक्टर संजय कुमार जैन को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार में नाराजगी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सख्त कदम उठाए, तो आगे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

 
शिक्षक आरोपी अब तक निलंबित नहीं, परिवार ने की बर्खास्तगी की मांग
सोनू कुशवाहा ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या के प्रकरण में नामजद आरोपी शिवेंद्र कुमार पाठक, जो कि शासकीय कन्या पाठशाला हनुमना में शिक्षक हैं, उन्हें अब तक निलंबित तक नहीं किया गया है। परिवार ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोपी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- भस्म आरती से पहले मौत: अचानक गिरा महाकाल भक्त... फिर न उठा, डॉक्टर ने बताया सच; कुछ घंटे पहले किया था यह काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें