फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM मोहन यादव की श्री महाकालेश्वर मंदिर को सौगात, मिला प्रसाद काउंटर, बैंड और वाटर स्क्रीन शो का उपहार

Tue, 21 Oct 2025 09:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Shri Mahakaleshwar Temple: दीपावली पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर को तीन सौगातें दीं- श्री अन्न प्रसादम काउंटर, श्री महाकालेश्वर बैंड और वाटर स्क्रीन फाउंटेन शो। इनसे श्रद्धालुओं को प्रसाद की सुविधा, सांस्कृतिक अनुभव और धार्मिक पर्यटन में नया आकर्षण मिलेगा।
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव की महाकाल मंदिर को सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर को तीन महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने पहले चरण में ‘श्री महाकालेश्वर आरती भोग श्री अन्न प्रसादम काउंटर’ का शुभारंभ किया। यह काउंटर महाकाल लोक परिसर में स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर ‘श्री अन्न प्रसादम्’ पैकेट का लोकार्पण किया और इसे स्वयं क्रय किया। अब महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु रागी, गुड़ और देसी घी से बने ‘श्री अन्न लड्डू प्रसाद’ का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन

 
स्वाद के साथ सेहत का मेल- मिलेगा ‘श्री अन्न लड्डू प्रसाद’
यह प्रसाद श्रद्धालुओं को महाकाल महालोक स्थित सप्तऋषि मंडल के पास और गेट क्रमांक-01 पर स्थापित काउंटरों से मिलेगा। यह 100, 200 और 500 ग्राम की पैकिंग में क्रमशः 50, 100 और 200 रुपये में उपलब्ध रहेगा। मिलेट्स (रागी) आधारित यह लड्डू स्वास्थ्यवर्धक और रोग प्रतिरोधक गुणों से भरपूर बताया गया है। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने भगवान श्री महाकालेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया, जिसका संचालन पुजारी राजेश गुरु ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया।


यह भी पढ़ें- भस्म आरती से पहले मौत: अचानक गिरा महाकाल भक्त... फिर न उठा, डॉक्टर ने बताया सच; कुछ घंटे पहले किया था यह काम
विज्ञापन

 
‘श्री महाकालेश्वर बैंड’ से गूंजेगा भक्तिमय संगीत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मंदिर के ‘श्री महाकालेश्वर बैंड’ का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार, अब आरती, सवारी और सांस्कृतिक आयोजनों में मंदिर का अपना पारंपरिक बैंड संगीत प्रस्तुति देगा। गोविंद गंधर्व के नेतृत्व में गठित 21 कलाकारों की टीम पारंपरिक वाद्य संगीत के माध्यम से भक्ति और श्रद्धा का वातावरण निर्मित करेगी। लोकार्पण के दौरान बैंड की प्रस्तुति ने मुख्यमंत्री और उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

 
रुद्रसागर में शुरू हुआ वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन शो
कार्यक्रम के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने रुद्रसागर महाकाल लोक परिसर में 100 मीटर लंबे वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन एवं फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। यह शो मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से तैयार किया गया है। इस आकर्षक लाइट एंड साउंड शो में भगवान श्री महाकालेश्वर के प्राकट्य, भस्म आरती की दिव्यता, उज्जैन के गौरवशाली इतिहास और सनातन धर्म से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा और सराहना की।


यह भी पढ़ें- MP: अपहरण किया, मारा-पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, मध्य प्रदेश से सामने आया दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें