फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रीवा सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, इससे पहले भी एक की हुई थी मौत, कार्रवाई अब तक न हुई

Wed, 15 Mar 2023 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थित सेंट्रल जेल रीवा में एक कैदी की मौत हुई है। इससे पहले भी एक कैदी की मौत हुई थी, लेकिन जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
रीवा सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा सेंट्रल जेल में एक बार फिर एक कैदी की मौत हो गई। इसके पहले भी एक कैदी की मौत हुई थी, जो जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चली गई थी। अभी हुई कैदी राजू शुक्ला पिता ईश्वरदीन शुक्ला निवासी पाली तहसील सिरमौर की संजय गांधी अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जेल पुलिस द्वारा भर्ती करने की सूचना हम लोगों को नहीं दी गई कि जेल में कैदी राजू शुक्ला के साथ मारपीट हुई है, जिसे चोरी छिपे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका शव पुलिस द्वारा मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

लेकिन आश्चर्य की बात यह कि परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी गई। मृतक राजू शुक्ला रीवा जेल में हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा था। अब तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि राजू की मौत कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें