फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में रिश्ते शर्मसार: छात्रा से मामा का बेटा करता रहा दुष्कर्म, 2016 से अब तक कई बार बनाए संबंध, पीड़िता ने दर्ज करवाया केस

Wed, 04 May 2022 01:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अपने मामा के घर कर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा से मामा के बेटे ने दुष्कर्म किया। 2016 से अब तक वह कई बार छात्रा से शारीरिक संबंध बना चुका है। इस सत्र में जब छात्रा वापस आई तो उस पर दबाव बनाने लगा। छात्रा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग छात्रा ने अपने मामा के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। छात्रा ने कहा है कि वह मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी, इसी दौरान मामा का बेटा उससे अश्लील हरकत करता था। उसने कई बार दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने रिपोर्ट लिखाई है। वह 2016 से अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं पर ममेरा भाई भी रहता था। जब कभी छात्रा अकेली रहती तो मामा का बेटा उससे अश्लील करता। लॉकडाउन के दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। इस सत्र में जब 11वीं की पढ़ाई के लिए वापस मामा के घर लौटी तो ममेरा भाई फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इस पर मां को पूरी बात बताई। बाद में माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के अनुसार आऱोपी युवक छात्रा से उम्र में सात साल बड़ा है। उसने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह नौकरी तलाश रहा है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उसकी उम्र कम थी तब उसे गंदी हरकतों के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे पता लगा। छुट्टियों में अपने घर चली जाती थी लेकिन जब वापस लौटती तो मामा का बेटा उसे परेशान करता और शारीरिक संबंध बनाता। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें