होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्तारित किया किया जा रहा है। ये ट्रेनें है- ट्रेन संख्या 09005/09006 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल, ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल और ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाते हैं। इसके कारण कई बार यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करना पड़ती है या अन्य साधनों से आवागमन करना पड़ता है और अधिक राशि खर्च करना पड़ती है। होली पर्व के दौरान रेलवे द्वारा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेर विस्तारित करने से अपने घरों से दूर अन्य शहरों में रहकर नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों आवागमन में सुविधा होगी तथा कम किराया चुकाकर वे यात्रा कर सकेंगे। रतलाम के मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्तारित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
बायपास के नए ब्रिज पर आधा फीट ऊंचे बना दिए कर्व, गलती समझ आई तो अब तोड़ रहे
इन ट्रेनों के फेरे किए गए विस्तारित
1. ट्रेन संख्या 09005 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी- सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 25 फरवरी, 2026 निर्धारित है अब यह ट्रेन 25 मार्च 2026 तक बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी से प्रति बुधवार को चलेगी तथा ट्रेन संख्या 09006 भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस का अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 निर्धारित है, अब यह ट्रेन 27 मार्च 2026 तक भिवानी से प्रति शुक्रवार को चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल का अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 27 मार्च, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 28 मार्च, 2026 तक भिवानी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी।
3. ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम- भागलपुर स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 27 मार्च, 2026 तक गांधीधाम से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 02 मार्च 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।