फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : सीडीएस जनरल रावत की मौत पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Dec 2021 01:29 AM IST
Jeet Kumar एएनआई. रतलाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की रतलाम पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उस पर आईपीसी की धारा 153 (बी) (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप) और 504 (शांति भंग को भड़काने के लिए जानबूझकर अपमान) के तहत सीडीएस जनरल विपिन रावत की मौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कोयंबटूर: हेलिकॉप्टर हादसे का संबंध पीएम से जोड़ने वाले पर रिपोर्ट
उधर, हाल ही में एक अन्य मामले में भी उक्त हेलिकॉप्टर हादसे, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य लोगों की जान गई थी, का संबंध सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री से जोड़ने वाले कोवाई बाला नाम के व्यक्ति पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भारतीय वायुसेना और पुलिस दोनों ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न करें, जिसमें इस दुर्घटना के संबंध में कोई अनुमान लगाया गया हो।

ऐसे में खुद तो कोवाई बाला बताने वाले व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट में जनरल रावत के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते हुए हादसे का संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ा है। वायरल होने के बाद भाजपा, हिंदू संगठनों और आम लोगों ने इस पोस्ट की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


सारावनमपट्टी पुलिस थाने में कोवाई बाला के खिलाफ समुदाय, जाति, स्थान आदि के आधार पर शत्रुता फैलाने, धर्म के आधार पर दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें