फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: आलोट में तांत्रिक द्वारा तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म मामला, NHRC ने SP से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

Tue, 20 Feb 2024 10:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के आलोट में फर्जी तांत्रिक द्वारा तीन महिलाओं के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में मानव अधिकार आयोग ने एसपी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी एवं सदस्य राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के अठारह मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इसमें रतलाम जिले के आलोट तहसील में फर्जी तांत्रिक ने मां-बेटी सहित तीन महिलाओं से किया दुराचार वाली घटना भी शामिल है। मामले में आयोग ने एसपी रतलाम से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


रतलाम जिले के आलोट नगर में एक फर्जी तांत्रिक द्वारा एक महिला, उसकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। फर्जी तांत्रिक पीड़िता के घर में गढ़ा धन निकालने का लालच देकर रह रहा था। तांत्रिक ने क्रिया के दौरान घर पर सिर्फ महिलाएं ही रहेंगी का कहकर महिला के पति व पुत्र पर दवाब बनाकर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने भेज दिया और घर में मौजूद महिलाओं को पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गईं और तांत्रिक ने उनके साथ दुराचार किया।

विरोध करने पर वह चाकू-छूरी लेकर धमकाता भी रहता था। मामला सामने आने पर लोगों ने कथित तांत्रिक को पुलिस को सौंप दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें