फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: 'साहब हमारी बेटी की हत्या हुई है', पांच दिन बाद माता-पिता ने लगाया मर्डर का आरोप

Tue, 20 Feb 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छात्रा की मौत को लेकर प्रथम दृष्टया यह कहा जा रहा था कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। लेकिन मंगलवार को उसके परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी की मौत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी कन्या छात्रावास छिंदवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 14 साल की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतक छात्रा का नाम अनामिका धुर्वे था, जो मैनिखापा की रहने वाली थी। इस छात्रा की मौत को लेकर प्रथम दृष्टया यह कहा जा रहा था कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। लेकिन उसके परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी की मौत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या करने से नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। लड़की के पिता सहसराम धुर्वे ने कलेक्टर के नाम की शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में होनहार थी और वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती, जरूर उसके साथ कुछ गलत हुआ होगा। वहीं, उन्होंने छात्रावास प्रबंधन पर जानकारी न देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि छात्रावास के अधिकारी के द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि उनकी बेटी की मौत किस तरह से हुई।

गौरतलब है कि इस मामले में आदिवासी विभाग भोपाल के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा के सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम और छात्रावास अधीक्षक का तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में एक जांच टीम भी छिंदवाड़ा पहुंची थी, जो जांच करके चली गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार मौत का क्या कारण था, जिसको लेकर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा छात्रावास में हुई मौत के मामले में एक विशेष जांच टीम छिंदवाड़ा आई थी, जिसमें जांच अधिकारी सुधांशु वर्मा थे। इस सारे मामले में जब हमने जांच अधिकारी, सुधांशु वर्मा ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें