फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बैतूल में नाबालिग से रेप, उपद्रवियों ने आरोपी की कार जलाई, क्षेत्र में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 03 Jan 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 11 साल की बच्ची से रेप किया। घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद तनाव फैल गया और उपद्रवियों ने आरोपी की कार जला दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल में सोमवार की रात एक क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप की घटना के बाद तनाव भड़क गया। नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। तनाव इतना बढ़ गया कि आरोपी के घर के सामने खड़ी उसकी कार में उपद्रवियों ने आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर माहौल को शांत करने की कोशिश की। बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम कुछ लोग एक नाबालिक लड़की को कोतवाली थाना क्षेत्र लेकर पहुंचे। उनकी शिकायत थी कि एक 11 साल की नाबालिग के साथ आटा चक्की चलाने वाले रमेश गुलहाने ने दुराचार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


 

घटना को लेकर कुछ उपद्रवियों ने आरोपी के घर के सामने खड़ी उसकी कार में आग लगा दी, जिसे तत्काल बुझा दिया गया । क्षेत्र में तनाव पैदा होने और उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। देर रात तक पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

घटना को लेकर बैतूल एडिशनल एसपी नीरज सोनी का कहना है  कि एक अधेड़ व्यक्ति ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात की है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस बात को लेकर  कुछ युवकों में आक्रोश था उनको समझाइश दी गई। लेकिन आक्रोश बढ़ने पर हल्का बल प्रयोग कर उनको तितर-बितर किया गया। जिले का पूरा बल इकट्ठा कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पार्टी भी रवाना हो गई है। स्थिति अभी सामान्य है कार जलाने का प्रयास किया गया, उसको तत्काल बुझाया गया, जो उपद्रवी हैं उनकी पहचान कर ली गई है और उनको हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें