फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: कांग्रेस की तरफ से दोबारा राज्यसभा जाने विवेक तन्खा सोमवार को नामांकन भरेंगे, बीजेपी ने कसा तंज 

Sun, 29 May 2022 03:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा के दोबारा उम्मीदवार विवेक तन्खा सोमवार को अपना नामांकन भरेंगे। तन्खा पीसीसी मुख्यालय से विधानसभा नामांकन भरने करीब 11 बजे जाएंगे। वहीं, तन्खा को दोबारा उम्मीदवार बनाने पर वीडी शर्मा ने तंज कसा है। 
विज्ञापन
विवेक तन्खा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा के दोबारा उम्मीदवार विवेक तन्खा सोमवार को अपना नामांकन भरेंगे। तन्खा पीसीसी मुख्यालय से विधानसभा नामांकन भरने करीब 11 बजे जाएंगे। वहीं, तन्खा को दोबारा उम्मीदवार बनाने पर वीडी शर्मा ने तंज कसा है। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है। कांग्रेस की तरफ से विवेक तन्खा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। तन्खा की जगह को लेकर पार्टी की तरफ से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत के बाद शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा को दोबारा उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।

रविवार को कमलनाथ ने विवेक तन्खा को राज्यसभा का कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि विवेक तन्खा कांग्रेस पार्टी के प्रतिबद्ध नेता हैं। वे मध्य प्रदेश के सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में परंपरा है कि किसी व्यक्ति को दो बार सभा का सदस्य बनाया जाता है। उसी परंपरा का पालन करते हुए तन्खा को दोबारा राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।  राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मई को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। अभी बीजेपी की खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों को लेकर कोई नाम सामने नहीं आया।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विवेक तन्खा की उम्मीदवारी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण को पलीता लगाने वाले शख्य को राज्यसभा में भेजने के लिए नाम तय किया है। उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च् न्यायालय तक ओबीसी को अवसर को अवसर ना मिले, यह प्रयास कांग्रेस के उन्हीं  नेतृत्व ने किया था। उन्होंने बीजेपी की तरफ से राज्यसभा नाम भेजने को लेकर कहा कि देश, समाज और मध्य प्रदेश के लिए अच्छा काम करने वाला कोई कार्यक्रर्ता राज्यसभा जाएगा। जो सामान्य से सामान्य जमीन पर रहने वाला होगा। राज्यसभा भेजने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व नाम तय करेगा।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें