फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: पुलिस पर आरोप लगाकर एसपी से शिकायत, कहा- फरियादी को ही बना दिया आरोपी

Sun, 29 May 2022 02:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

ग्राम मंझेड़ा के रहने वाला एक दलित युवक बंटी जाटव ने अहमदपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन देकर बताया है कि जब वह अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा तो पहले रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर उसे ही आरोपी बना दिया गया।
विज्ञापन
सीहोर जिले में एक युवक ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक युवक ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन देकर बताया है कि जब वह अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा तो पहले रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर उसे ही आरोपी बना दिया गया। वहीं संबंधित थाने के प्रभारी का कहना है कि जमीन विवाद का मामला था, दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले के अहमदपुर थाने का है। ग्राम मंझेड़ा के रहने वाला एक दलित युवक बंटी जाटव ने अहमदपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फरियादी बंटी का कहना है कि 26 मई की रात को उसके परिवार के दो लोग आपस में विवाद कर रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने डायल हंड्रेड पर दी थी। साथ ही अहमदपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर को फोन लगाकर विवाद की जानकारी दी थी। लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि तुम अभी सो जाओ सुबह देखेंगे। पुलिस ने उसे सुबह थाने में बुलवाया और इस प्रकरण में राजीनामे के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने की एवज में बंटी जाटव पर 151 का केस दर्ज कर दिया।
 
पीडि़त बंटी का आरोप है कि शुक्रवार को उसे थाने के लॉकप में कपड़े उतरवाकर बंद कर दिया गया। साथ ही थाना प्रभारी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे। मेरे पिताजी से आरक्षक वैभव बाजपेई ने बियर पीने के लिए पांच सौ रुपये ले लिए। एसडीएम कोर्ट में हमें पेश करने के लिए ले जाते समय मेरे हाथों में हथकड़ी लगाई गई और पूरे गांव के सामने बाइक से लाया गया। पेट्रोल पंप पर पुलिस द्वारा हमसे ही पेट्रोल के पांच पांच सौ रुपये दो बाइकों के लिए गए। बंटी का कहना है कि वह छात्र है। उसके खिलाफ पूर्व में कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर द्वारा द्वेषता पूर्ण झूठी कार्रवाई की गई है। फरियादी बंटी जाटव ने लिखित शिकायत के साथ ही एक ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
विज्ञापन


इधर मामले में अहमदपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर का कहना है कि इन लोगों को आपस में जमीनी विवाद है, दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है कि इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है, यदि कोई शिकायत आएगी तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें