फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में अनोखा विवाह: दुल्हन बीमार हुई तो बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, गोद में उठाकर लिए फेरे, Video

Fri, 02 May 2025 11:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

यह विवाह पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है और लोग अस्पताल प्रबंधन की संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। तय समय के अनुसार जब दुल्हन मंडप पर नहीं पहुंच सकी तो दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंचा और वहीं हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
दुल्हन को गोद में उठाकर फेरे लेते आदित्य सिंह बेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में अस्पताल में हुई एक अनोखी शादी की तस्वीरें सिर्फ राजगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में सुर्खिया बटोर रही हैं। हर कोई सिर्फ दूल्हे की नहीं बल्कि अस्पताल प्रबंधन की की भी तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन




दअरसल कुंभराज निवासी नंदनी का विवाह ब्यावरा शहर में निवास करने वाले आदित्य सिंह बेस के साथ लगभग एक माह पूर्व ही तय हुआ था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले दुल्हन बनने वाली नंदनी अचानक से बीमार पड़ गई और वह पांच दिन से ब्यावरा के निजी पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती थी। बीमार दुल्हन के लिए दूल्हा तय समय के अनुसार अस्पताल में ही बारात लेकर पहुंचा और पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, अगले 4 दिन रहेगा असर
विज्ञापन




दूल्हे के परिजनों के मुताबिक दुल्हन को अस्पताल के डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी थी। उसकी यह हालत नहीं थी कि वह अस्पताल से कही और जाकर फेरे ले सके। ऐसे में दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉक्टर जेके पंजाबी से इजाजत ली और अस्पताल को बारात के लिए सजाया गया।  दूल्हा बुधवार की रात में अस्पताल में बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा, जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में "लव जिहाद" के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन आज शाम, 26 स्थानों पर एक साथ विरोध

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ में हुए इस अनोखे विवाह की चर्चा सिर्फ राजगढ़ ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में हो रही है। अस्पताल संचालक के मुताबिक यह पहला मौका है, जब अस्पताल में इस तरह के कार्यक्रम की इजाजत मौके की नजाकत और दुल्हन की स्थिति को देखकर दी गई है, क्योंकि दुल्हन इस स्थिति में नहीं थी के वो अस्पताल से बाहर जाकर फेरे ले सके। इसलिए अस्पताल में ही मंडप बनाया गया और यह विवाह संपन्न हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें