फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: 'मैं FIR दर्ज करने वाला हूं', नामांकन भरने के बाद CM मोहन पर ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह

Wed, 17 Apr 2024 11:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद अपने गुस्से को जाहिर किया। उन्होंने सीएम मोहन यादव से लेकर डिप्टी सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदि नेताओं के खिलाफ उनको लेकर गलत बयानबाजी के मामले में एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर एफआईआर दर्ज करवाने तक की भी बात कह डाली।

विज्ञापन


आपको बता दें, मंगलवार को राजगढ़ लोसलसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व उन्होंने अपनी पत्नी के साथ राजगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां जालपा के दर्शन किए व क्षेत्र के लिए मंगलकामनाएं की। वहीं, सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर की नामांकन सभा के दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब भी दिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की बात तक कह डाली।

दरअसल, सोमवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रोडमल नागर के द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जहां सभी दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रामद्रोही सहित अन्य उपाधियां तक दे डाली। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा तो ये तक कह गए कि दिग्विजय सिंह आतंकवादियों को गले लगाते हैं।
विज्ञापन


इसके जवाब में मंगलवार को अपना नामांकन जमा करने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन्हे रामद्रोही बताने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव पर मानहानि और आतंकवादियों से हाथ मिलाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के बयान पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। लेकिन उन्होंने वीडियो क्लिप मीडिया से उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें