फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: CM शिवराज राजगढ़ में बोले- कांग्रेस जन हितैषी योजनाओं को बंद करने का काम करती है

Mon, 13 Nov 2023 08:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस जन हितैषी योजनाओं को बंद करने का काम करती है। सीएम शिवराज राजगढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ की सारंगपुर विधानसभा के उदनखेड़ी नगर में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लाड़ली बहनों मामा जी ने आपका हमेशा ख्याल रखा है और आगे भी रखा जाएगा मैंने बहन को सशक्त बनाने के लिए योजना चलाई। लेकिन कांग्रेसियों को यह अच्छा नहीं लगता।

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा, कमलनाथ की 18 महीना की सरकार में कई जन हितैषी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। अगर गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई तो सबसे पहले मामा जी द्वारा चलाई गई जन हितैषी  योजनाओं को बंद करेंगे। इसलिए मैं आपसे शीश झुकाकर आशीष मांगता हूं कि 17 नवंबर को सारंगपुर से गौतम टेटवाल को जीताकर विधानसभा में भेजें।

वहीं, सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के उदनखेड़ी में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनसमूह से पूछा कि बताओ मैंने कैसी सरकार चलाई। आम जनता के जनहित में काम किया या नहीं।दोबारा भाजपा की सरकार बनना चाहिए या नहीं, अगर आप चाहते हो कि दोबारा भाजपा की सरकार बने तो यहां से गौतम टेटवाल को जिताकर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें