फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताइए सांसद जी: राजगढ़ सांसद बोले- हमारे यहां वोट किसी व्यक्ति विशेष को नहीं कमल के फूल को मिलता है

Fri, 01 Mar 2024 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

क्षेत्रीय सांसदों से उनकी चुनावी योजना पर बात करने अमर उजाला की विशेष पेशकश 'बताइए सांसद जी' शुरू किया गया है। हमारे प्रतिनिधि अब्दुल वसीम अंसारी ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रोडमल नागर से मुलाकात की। नागर दो बार से सांसद हैं। 
विज्ञापन
सांसद रोडमल नागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का दौर है। राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं और बैठकों का सिलसिला भी जारी है। लोकसभा चुनाव में यदि मध्यप्रदेश की बात की जाए तो प्रदेश की एक मात्र सीट कांग्रेस के पास है और 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा है और इस बार भाजपा उसे भी हासिल करने की तैयारियों में लगी है। ऐसे में इस बार फिर से भाजपा के उम्मीदवारों की फहरिस्त लंबी है और वर्तमान सांसदों को अपनी जगह बनाए रखने के लिए अपने आपको योग्य साबित करना होगा। उन्हें बताना होगा कि पार्टी क्यों टिकट दे और जनता उन्हें क्यों चुने। उसी पर आधारित कार्यक्रम बताइए सांसद जी में हमारे प्रतिनिधि अब्दुल वसीम अंसारी ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रोडमल नागर से मुलाकात की। नागर दो बार से सांसद हैं। 
विज्ञापन




आपके कार्यकाल की क्या-क्या उपलब्धियां रही हैं, और क्या रह गया है जिसे आप आने वाले समय में पूरा करना चाहते हैं?
सांसद नागर-
 इस क्षेत्र में लोग विभिन्न कारणों से पलायन करते थे, जिसे हमारी सरकार ने विकसित जिले की ओर ले जाकर यानी की स्वास्थ्य, शिक्षा और उनकी जरूरत के मुताबिक उनके पलायन को रोकने का काम किया है।

आपके क्षेत्र की जनता को आपको दोबारा से वोट क्यों और किसलिए देना चाहिए? 
सांसद नागर-
हमने जनता की समस्या का समाधान किया है। लोगों के चेहरे पर खुशहाली आई है, जो बेरोजगार थे उनको रोजगार मिला है, और जो ये बंजर धरती थी उसमे हरियाली आई है। इसलिए लोग हमें वोट दे रहे हैं।
विज्ञापन


आपने-अपने क्षेत्र में ऐसा क्या किया है जिससे आपको लगता है कि आपको टिकट मिलना सुनिश्चित है? 
सांसद नागर-
मैं टिकट का कोई प्रबल दावेदार नहीं हूं। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, हमारा दावेदार कमल का फूल है। पार्टी जिसको भी तय करेगी, वो जीतकर आएगा। कोई व्यक्ति जीतकर नहीं आएगा, कोई उम्मीदवार जीतकर नहीं आएगा, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कमल का फूल का सिंबॉल जीतकर आएगा। नरेंद्र मोदी और भाजपा की प्रदेश सरकार ने जो काम किए हैं उन कामों के आधार पर भाजपा का प्रत्याशी फिर से लोकसभा में जीतकर आएगा। चाहे वो मैं रहूं या चाहे कोई और, सामान्य रूप से जीतकर आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें