फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: वोट लेने के बाद BJP ने पलटकर नहीं देखा, राजगढ़ के इस गांव के लोग बोले- नहीं करेंगे मतदान

Fri, 01 Mar 2024 08:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Lok Sabha Election: ग्रामीणों ने कहा- हमने भाजपा का इतना समर्थन किया, क्योंकि हमें उम्मीद थी कि  ऊपर से नीचे तक भाजपा है तो गांव का भी विकास होगा और हमे पट्टे मिलेंगे, लेकिन वोट लेने के बाद भाजपा ने हमारी तरफ पलटकर नही देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगाया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मध्यप्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदान के बहिष्कार की खबरें सामने आने लगी हैं। राजगढ़ जिला मुख्यालय की नगरपालिका में लगने वाले इस गांव के ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का एलान किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजगढ़ शहरी क्षेत्र में नगरपालिका के वार्ड क्रमांक एक में शामिल बाड़िया गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधा जैसे, पानी, सड़क, बिजली, मकान और अन्य सुविधाओं सहित शासन की अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं, जिसे लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र, प्रदेश और स्थानीय नगर परिषद  सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि देश की आजाद के समय से गांव बसा हुआ है, लेकिन आज तक किसी एक के पास भी अपने मकान का पट्टा नहीं है। हर बार सिर्फ भाजपा को ही वोट दिया है, लेकिन गांव में मूलभूत सुविधाएं आज भी नहीं हैं। ऐसे में हम लोगों इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

 
एक अन्य ग्रामीण ने कहा- हमने भाजपा का इतना समर्थन किया, क्योंकि हमें उम्मीद थी कि  ऊपर से नीचे तक भाजपा है तो गांव का भी विकास होगा और हमे पट्टे मिलेंगे, लेकिन वोट लेने के बाद भाजपा ने हमारी तरफ पलटकर नही देखा।

इसके अतिरिक्त सभी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि, स्टेट टाइम से हमारा गांव बसा हुआ है, जो राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड क्रमांक एक में शामिल है। यहां न तो मूलभूत सुविधाएं है और न ही ग्रामीणों को पट्टे बनाकर दिए गए हैं। आवास योजना का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है, इससे  ग्रामीण आक्रोश में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें