फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: टमाटर के आसमान छूते भाव, दुकानदारों ने बंद किया बेचना, लोगों ने कहा- हर सब्जी टमाटर मांगे

Thu, 03 Aug 2023 04:23 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। वहीं, राजगढ़ में गिनी-चुनी दुकानों पर ही टमाटर मिल रहे हैं। कई दुकानदारों ने तो टमाटर बेचना ही बंद कर दिया है। उनका कहना है कि टमाटर का एक कैरेट चार हजार रुपये तक मिल रहा है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी से टमाटर गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्ण देश सहित मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में टमाटरों के भाव लगभग दो से तीन माह से आसमान छू रहे हैं। राजगढ़ जिला मुख्यालय पर टमाटरों की कीमत 280 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है। जो कि प्रदेश की राजधानी से भी अधिक है। 

विज्ञापन


ऐसे में राजगढ़ के स्थानीय दुकानदारों ने टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया है। उनका कहना है कि मंडी में टमाटर का एक कैरेट चार हजार रुपये में खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में टमाटर ग्राहकों को कैसे बेच सकते हैं और क्या ही मुनाफा कमाएंगे। इसलिए हमने टमाटर रखना ही छोड़ दिया है। ऐसे में गिने-चुने दुकानदार ही टमाटर बेच रहे हैं। ऐसे में कुछ मन मुताबिक दामों पर बेच रहे हैं, जिसकी अधिकतम कीमत 280 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बताई जा रही है।



वहीं, टमाटर के बढ़ते हुए भाव से ग्राहक भी हैरान-परेशान हैं। टमाटर गिनी-चुनी जगह पर मिल रहे हैं। कई लोग मर्जी के मुताबिक कीमत पर टमाटर बेच रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि टमाटर के दाम क्यों और किसलिए बढ़े हुए हैं, यह समझ से परे है। इनकी अधिकतम कीमत 20 से 40 रुपये प्रति किलो होनी चाहिए। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि हर सब्जी टमाटर मांगती है, लेकिन इस महंगाई के दौर में टमाटर खरीद ही नहीं सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें