फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: नेताओं की गुंडागर्दी...ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता और गला पकड़ने के मामले में केस दर्ज

Tue, 01 Aug 2023 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: राजगढ़ जिले में नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। एक मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता की गई और दूसरे मामले में गला पकड़ा गया। दोनों मामलों को लेकर शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नेताओं की गुंडागर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ के सबसे बड़े और व्यस्तम शहर ब्यावरा नगर आगरा-बाम्बे व जयपुर-जबलपुर रोड का सेंटर है। जहां से अलग-अलग प्रदेश की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों, यातायात बसों का जमावड़ा और नेताओं का आना-जाना भी लगा रहता है।

विज्ञापन


ऐसे में शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयत्नशील है। लेकिन नगर के छुटभैय्ये नेता शासन-प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को पिछले तीन से चार दिन में बदसलूकी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोनों मामले दर्जकर विवेचना में लिए जा चुके हैं, लेकिन दोनों ही घटनाएं पुलिस-प्रशासन के ऊपर करारा तमाचा हैं।

दरअसल, पहला मामला लगभग चार दिन पुराना है। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने के लिए ब्यावरा-सुठालिया के बीच चेकिंग पॉइंट्स लगाकर खड़े यातायात पुलिसकर्मी से बीजेपी नेता कहलाने वाले ओमप्रकाश पालीवाल ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गर्दन पकड़कर झूमा-झटकी और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा ताजा मामला सोमवार रात ब्यावरा नगर के मुख्य बाजार का है। जहां मातृछाया कॉम्प्लेक्स के सामने आम रास्ते पर खड़ी एक चार पाहिया वाहन जो कि राज पिपलौटिया नामक युवक की थी, जो कि किसी संगठन का नेता भी है, जिसे हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा तो वह कॉम्प्लेक्स की लगभग चौथी मंजिल से ही अभद्र व्यवहार करने लगा और नीचे आकर बदसलूकी भी की गई।

दोनों मामलों को लेकर ब्यावरा शहरी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें