फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: गैरों के साथ मिलकर अपनों के साथ दगा, चचेरा भाई निकला अपहरण कर डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी

Sat, 17 Jun 2023 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दो दिन पहले डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती के लिए कारित किए गए घटनाक्रम का राजगढ़ एसपी ने खुलासा किया है। अपह्रत किए गए युवक को दस्तयाब कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ में दो दिन पहले डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती के लिए कारित किए गए घटनाक्रम का राजगढ़ एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने खुलासा किया है। इसमें अपह्रत किए गए युवक को दस्तयाब कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड आरोपी अपह्रत किए गए युवक का चचाजाद भाई फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


राजगढ़ एसपी वीरेंद्र कुमार धाकड़ ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया, 14 जून की रात एक बजे के लगभग भोपाल निवासी अदनान पिता शकील अहमद नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र से अपह्रत किया गया था। उसके पिता से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी, जिसकी सूचना फरियादी ने पुलिस को दी। उसके बाद नरसिंहगढ़ थाने में धारा- 364-A IPC के तहत मामला दर्जकर अपह्रत हुए युवक और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

16 जून को अपह्रत हुए युवक अदनान को पुलिस ने गांव उकावत थाना मधुसुधनगढ़ जिला गुना से दस्तयाब किया और चार आरोपी संतोष पिता प्रभुलाल मीणा, पवन पिता ज्ञान सिंह मीणा, सुनील पिता प्रेमनारायण मीणा और रामभरोसे मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा कार और एक बाइक भी जब्त की गई, सभी को नरसिंहगढ़ थाने पर लेकर आए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी और षड्यंत्रकारी इमरान पिता रफी अहमद है, जो कि परिवार की सफलता से जलता था और उसके ऊपर कर्ज भी था, जिसे चुकाने के लिए उसने ऐसा किया और यह साजिश रची। मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, अपह्रत हुए युवक अदनान और उसके पिता ने राजगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें