फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के पोस्टर पर पुती कालिख, कांग्रसियों ने दूध से धोया

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक पोस्टर पर किसी अनजान व्यक्ति ने कालिख पोत दी।
विज्ञापन


जैस ही राहुल समर्थकों को इस बात का पता चला उन्होंने कालिख पुते पोस्टर को दूध से धो डाला।

इसके बाद चुनाव आयोग में कांग्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। यहां तक की कांग्रेस ने उस शख्स का पता बताने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपए देने का इनाम भी रख दिया है।

बताई बीजेपी की साजिश

कांग्रेस समर्थक इस पोस्टर को देखकर बेहद गुस्से में थे। यह पोस्टर शहर के बापट नगर चौराहे पर था।

जब लोगों ने देखा तो पोस्टर पर कालिख पुती हुई थी और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी हुई थी।

राहुल गांधी का ऐसा पोस्टर देखकर समर्थक भड़क गए और वहीं धरना देने बैठ गए। उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे बीजेपी का हाथ बताया और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

11 हजार रुपए का इनाम

नगर के कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन सेंगवार ने कहा कि यह सब बीजेपी के दिमागी फितूर का नतीजा है। यह सब उन्हीं का किया धरा है।

जिसने भी यह सब किया है उसे सजा दिलवाई जाएगी और अपराधी के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

इस पूरे मामले की शिकायत को हीरा नगर थाने में दर्ज कर लिया गया है और अपराधी की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें