फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप से बचने के लिए उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक लड़की ने खुद को बलात्कार से बचाने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


लड़की की उम्र महज 10 साल बताई गई है। गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना छतरपुर शहर से सटे बगौता गांव में में घटी। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

गड्ढे में गिरी

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 वर्षीय मासूम शौच के लिए गांव से दूर पहाड़ी पर गई थी, तभी बालिका को अकेला पाकर आरोपी रामचरण बसोर ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की।

खुद को बचाने के लिए बालिका ने शोर मचाया, लेकिन पहाड़ी पर होने की वजह से उसकी आवाज नीचे तक नहीं आ सकी।

कोई रास्ता ना समझ आने पर बालिका पहाड़ी से कूद गई, जिससे वह करीब 10-12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन

गांव वालों ने बचाया

गांव के लोगों ने पहाड़ी से किसी को गिरते हुए देख और चीख की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडिता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी रामचरण बसोर के विरूद्ध आईपीसी की धारा 354 एवं बाल संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें