बालाघाट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक मासूम बच्चों की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज जिले के बिरसा ब्लॉक स्थित जागला गांव पहुंचकर मृत बैगा और गोंड आदिवासी बच्चों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे और जमीनी हकीकत जानेंगे।
गौरतलब है कि बालाघाट जिले के बिरसा और आसपास के आदिवासी इलाकों में बीते जून-जुलाई से लेकर अब तक 30 से अधिक मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस का आरोप है कि इलाके में शुद्ध पेयजल, समय पर इलाज और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: राहुल गांधी क्यों जा रहे बालाघाट? जागला से एमपी की आदिवासी सियासत को कितना बड़ा संदेश
जगला में उनका करीब 45 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। यहां प्रभावित परिवारों से मुलाकात के साथ स्वास्थ्य और बच्चों की मौत से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होनी है।
राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम
राहुल गांधी सवेरे दिल्ली एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे गोंदिया एयरपोर्ट (महाराष्ट्र) पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 12:00 बजे सड़क मार्ग द्वारा बालाघाट के जागला गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:15 बजे जागला गांव पहुंचकर कुपोषण और बीमारियों से मृत बच्चों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। दोपहर 3 बजे वे जागला गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 3:10 बजे गोंदिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 5:44 बजे वे विशेष विमान द्वारा वापस दिल्ली प्रस्थान करेंगे।