फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूं-धूं कर जली इंदौर से पुणे जा रही बस, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 18 Feb 2019 12:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंदौर से पुणे जा रही एक यात्री बस बीती रात सेंधवा के समीप धूं-धूं कर पूरी तरह से जल गई। संयोगवश सभी यात्री सुरक्षित है। यह घटना सेंधवा से शहर से 16 किमी दूर बड़ी बिजासन घाट की है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब डेढ़ बजे हंस ट्रेवल्स की बस (यूपी 78 एफएन 6568) जो इंदौर से पूना जा रही थी, उसमें आग लग गई।

विज्ञापन


सौभाग्य यह रहा कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और तत्काल सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल दिया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग में पूरी बस जलकर खाक हो गई। इस हादसे में कुछ यात्रियों का सामान भी जल गया। घटना में कोई हताहत तो नही हुआ लेकिन घटना से यात्री बुरी तहर घबरा गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें