फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid Day Meal: छतरपुर में सरकारी स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, परोसा जा रहा खराब खाना

Tue, 14 Feb 2023 05:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

मिड डे मील में खाना की आपूर्तिकर्ता पर आरोप है कि जब भी भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया जाता है तो वह बच्चों को डरा-धमका कर चुप करा देता है। उस पर यह भी आरोप है कि वह अधिकारियों को कमीशन देता है, इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
गुलगंज ग्राम के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के मिड डे मील में खराब खाना परोसने के लगे आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के गुलगंज ग्राम के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में इन दिनों घटिया किस्म का मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) बच्चों को परोसा जा रहा है। यह भोजन न तो गुणवत्तायुक्त है और न ही भोजनसूची (मेन्यू) के मुताबिक। बच्चों को भोजन के नाम पर पतली दाल, सब्जी के साथ तीन रोटियां अथवा पूरियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


गुणवत्ता पर सवाल उठाने दी जाती है धमकी
आरोप है कि जब भी भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया जाता है तो अुनबंधित निजामी स्वयं सहायता समूह संचालक शमीम खान बच्चों को डरा-धमका कर चुप करा देते हैं। सूत्रों के मुताबिक, संचालक शमीम खान अधिकारियों को कमीशन देते हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं होती। वहीं, कक्षा तीन की छात्राओं ने बताया कि स्कूल में जानवर भी विचरण करते हैं, इससे उन्हें दिक्कत होती है।

भोजनसूची के मुताबिक खाना नहीं बनाता है संचालक
इस बारे में विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका रीटा ने कहा कि हम समूह संचालक से निवेदन करते हैं, लेकिन उसके बाद भी भोजनसूची के अनुसार भोजन नहीं बनाता। ऐसे में हम क्या करें। वहीं, बीआरसी श्री पटेल का कहना है कि जल्द ही मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें