फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मानपुर में नाली और सड़कों का घटिया तरीके से हो रहा निर्माण, ठेकेदारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 01:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

मानपुर के वार्डों में सभी नियम कानून को दरकिनार करते हुए नाली और सड़कों का गुणवत्ताविहीन तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद भी लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
घटिया तरीके से हो रहा नालों का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर जिले की नगर परिषद मानपुर के वार्डों में इन दिनों नाली और सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। जहां ठेकेदारों द्वारा बिना किसी भय के बेखौफ होकर सभी नियम कानून को दरकिनार करते हुए गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि नगर परिषद के ठेकेदारों द्वारा शासन के लाखों रुपए की लागत से कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्य की जानकारी जिम्मेदारों को न हो, लेकिन वे सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई करने की बजाय ठेकेदारों को संरक्षण देने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। जिस कारण ठेकेदार खुलेआम गुणवत्ता से परे निर्माण कार्य को अंजाम दे रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा समय समय पर जिम्मेदारों की खातिरदारी की जाती है, जिसके कारण जिम्मेदार उनके कार्यों का निरीक्षण करने नहीं जाते और ठेकेदार मनमानी तरीके से कार्य कराकर शासन से लाखों रुपए ले लेते हैं। ऐसा भी नही है कि घटिया निर्माण कार्य कराकर कमाए गए रुपयों को ठेकेदार अकेले रख लेता है, इनमें नीचे से ऊपर तक सभी जिम्मेदारों का हिस्सा रहता है जो सब मिलकर बांट लेते हैं। शायद इसीलिए बार बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाती है।  

सीएमओ की मनमानी  
सूत्रों कि माने तो हफ्ते में एक दो दिन ही नगर परिषद के सीएमओ कार्यालय आते हैं और ऑफिस के कार्यों में ही व्यस्त रहते हैं। गुणवत्ताविहिन कार्यों की जानकारी मांगने पर परिषद के जिम्मेदारों द्वारा उन्हें मनगढ़ंत तरीके से भ्रमित कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
निरीक्षण के दौरान जहां भी निर्माण कार्य खराब दिखेगा उसे तुड़वा कर दोबारा बनाने का आदेश जारी करेंगे।
भ्रगुनाथ पटेल, इंजीनियर, मानपुर नगर परिषद 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें